फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराजे गजानन, 11 दिन होगी आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
विराजे गजानन, 11 दिन होगी आराधना
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार से भगवान गणेश की स्थापना होने से शहर में भगवान गजानन की आराधना शुरू हो गई है। अनंत चतुर्दशी तक 11 दिन चलने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। सोमवार को विनायक चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक 11 दिवसीय चलने वाले महोत्सव का आगाज हो गया। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। सुुबह ही युवा पंडालों को सजाते हुए नजर आए। शहर में कई स्थानों व बाजार में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे सुनाई दिए, जिससे पूरे शहर का वातावरण धर्ममय हो गया। युुवाओं ने गाजे-बाजे के साथ आराध्य देव गौरी पुत्र भगवान गणपति की प्रतिमाओं को विधि विधान के साथ पंडालों में विराजमान कराया। घर-घर में गणपति की प्रतिमाओं को स्थापित कराया गया।
विज्ञापन

डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि सोमवार को श्रीगणेश स्थापना व पूजन का मुहूर्त शुभ है। धर्मशास्त्र के अनुसार गणेश चतुर्थी इसलिए मनाई जाती है, क्योंकि आज भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भारतीय जन जीवन में श्री गणेश को विघ्न विनाशक गजानन गणपति कहा जाता है। समस्त विघ्नों का नाश करने वाले संकटों को दूर करने वाले सबसे प्रथम पूज्य देवता भगवान श्रीगणेश हैं। शुभकार्यों में सबसे पहले गणपति की पूजा की जाती है। श्री गणेश जी को दूर्बा चढ़ाने से अधिक प्रसन्न होते हैं। सभी को संकटों को दूर करने लिए भगवान गणेश की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें