फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेज आंधी के साथ तीन जगह गिरी गाज, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ललितपुर। शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज आंधी के साथ कई स्थानों पर गाज गिरी। इससे तालबेहट क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई है। बार क्षेत्र में एक भैंस की भी मौत हुई। साथ ही महरौनी क्षेत्र के ग्राम कुसमाड़ में खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। कुछ ही देर में तेज बारिश हुई, फिर मौसम साफ हो गया। करीब आधे घंटे में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

दोपहर तक तेज गर्मी के बाद शाम के समय तेज आंधी के साथ दैवीय आपदा किसानों पर बरसी। अचानक तीन बजे से काले बादल छा गए, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। इसके बाद अचानक तेज आंधी आने लगी, इससे खेतों में कटी पड़ी फसल हवा में उड़ने लगी। किसी तरह किसानों ने फसल को बचाया, तो वहीं गाज तीन स्थानों पर गिरी। तेज बारिश भी हुई, इससे सबसे ज्यादा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि, अधिकांश फसल सूख चुकी है। पानी गिरने से उसमें दाग पड़ जाता है। इससे किसानों को उसका उचित दाम नहीं मिलता है।
विज्ञापन




-

जगह-जगह गिरे पेड़


आंधी इतनी तेज थी कि सूखे पेड़ टूटकर गिर गए। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों के टपरों के ऊपर डाले गए लोहे के टीन उड़ गए। तेज हवा और आंधी के साथ पानी आने पर वाहन चालक भी सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर अपने आप को बचाते दिखे।
विज्ञापन






पानी से किसानों की खेतों में कटी फसल को नुकसान

वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई और कुछ स्थानों पर थ्रेसिंग का काम किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तेज आंधी आने के बाद कुछ देर के लिए बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी रखी गेहूं की फसल गीली हो गई। किसानों ने बताया कि अगर आगे भी इसी प्रकार का मौसम रहा तो उन्हें नुकसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें