फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ प्रभ़ुदयाल का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम बंगरुआ में खेती को बंटाई पर लेने को लेकर हुए विवाद में गांव के प्रभुदयाल की पीटकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ। मारपीट में घायल मृतक का पुत्र भी अस्पताल से घर पहुंचा और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। ग्राम बंगरुआ निवासी प्रभुदयाल की लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पुत्र को भी मारपीट करते हुए गाड़ी से घसीटने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसे मां ने मिन्नतें कर बचा लिया था। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मृतक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उसका शव देर शाम गांव पहुंचा, जहां कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक का घायल पुत्र सुरेंद्र भी अस्पताल से गांव पहुंचा और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। मृतक के बड़े पुत्र देवेंद्र के अनुसार उसके पिता को कुल्हाड़ी व लाठियों से मारपीट कर हत्या की गई है। मेरी मां शीला पढ़ी- लिखी नहीं है, दूसरे व्यक्ति ने तहरीर लिखकर दे दी थी, जिस पर उसकी मां ने अंगूठा लगाया था। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ लाठियों से पीटकर मौत के मामले में गैरइरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि पिता को कुल्हाड़ी भी मारी गई थी।
धारा 302 लगाई जाए: परिजन
देवेंद्र ने बताया कि उसके पास ढाई एकड़ स्वयं की जमीन है और उसके पिता ने पहली बार बंटाई पर खेती ली थी, जिसकी वजह से उसके पिता की हत्या कर दी गई। उसके भाई को भी मारपीट कर गाड़ी से घसीटने से प्रयास किया गया था और इस मारपीट में भाई अब लंगड़ा कर चल रहा है। वह सभी भाई मजदूरी व खेती करते हैं। उसने कहा कि उसके पिता की हत्या के मामले में धारा 302 की वृद्धि की जानी चाहिए और सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों की उसी दिन गिरफ्तारी कर ली गई थी। मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें