ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मृतक की कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोहल्ले में सील की कार्रवाई को भी वापस ले लिया गया।
11 मई की सुबह मोहल्ला तालाबपुरा में 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। मोहल्लेवासियों ने कोरोना वायरस की जांच कराए जाने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मृतक का सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज झांसी जांच को भेजा था। इसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार की सुबह निगेटिव आई है। उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट के निगेटिव आने पर मृतक की पत्नी को क्वारंटीन से बाहर किया गया और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सौंप दिया गया।