ललितपुर (ब्यूरो)। संयुक्त फल-फ्रूट विक्रेता संघ के तत्वावधान में फल और सब्जी मंडी में आयोजित बैठक में फल विक्रेताओं की समस्याओं को उठाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि फल विक्रेताओं के हक की लड़ाई संगठन लड़ेगा।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फल-फ्रूट विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष करीम राइन पप्पू ने कहा कि फल और सब्जी मंडी में साफ-सफाई का अभाव है।
साथ ही दुकानदारों को कई प्रकार से उत्पीड़ित किया जा रहा है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। बैठक में हरिबाबू शर्मा, शेख समीर, पुरुषोत्तम कुशवाहा, मुहम्मद शरीफ, पवन कुमार, अंसार, प्रकाश कुशवाहा, अमजद राइन, इस्लाम राइन, अफजल खान, सोहिल राइन, इजराइल राइन, इमरान, उवेश खां, वंशीधर कुशवाहा, जमाल राइन, मुहम्मद सलीम, प्रवीण जैन, आशीष काव्यांजलि उपस्थित रहे।