फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ड्रोन से रोबोटिक्स तक, 16 मॉडलों से समझेंगे गणित-विज्ञान

Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के एक पीएमश्री विद्यालय में गणित-विज्ञान गार्डन बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को गणित और विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान देना है। इस गार्डन में 16 प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह पहल शासन की ओर से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए की गई है। जिले में कुल 1357 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 866 प्राइमरी, 320 जूनियर हाईस्कूल और 171 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब 1.36 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले चरण में छह परिषदीय विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय के रूप में चुना गया था। दूसरे चरण में पांच पीएमश्री विद्यालय चयनित हुए थे। इनमें पीएमश्री विद्यालय बालाबेहट, डाेंगराखुर्द, झरावटा, मनगुवां और कंधारीकलां शामिल हैं। इन्हीं पांच में से एक विद्यालय में यह गार्डन बनेगा।

चयन प्रक्रिया और उद्देश्य
गणित-विज्ञान गार्डन बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएमश्री विद्यालय के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। जिला समन्वयक इंजीनियर जाहर सिंह निरंजन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर यह गार्डन बनाया जा रहा है। इस निर्मित होने वाले गार्डन में अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह मॉडल किए जाएंगे प्रदर्शित
मैथ्स-साइंस गार्डन में ड्रोन, सौर मंडल सिस्टम मॉडल, ट्रैफिक टॉवर ट्री, दिशा टॉवर ट्री, दूरी मीटर मॉडल, कोण प्रदर्शन, भौतिक संतुलन प्रदर्शन मॉडल, रॉकेट किट, रोबोटिक्स लर्निंग किट, एसएसएवी और ह्यूमन टॉर्सो मॉडल सहित 16 प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें