फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में फर्जी भुगतान की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कड़ेसराबांसी में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में फर्जी भुगतान के मामले में जांच बैठा दी गई है। उपायुक्त श्रम व रोजगार ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी तालबेहट को सौंपी है।
विज्ञापन

ग्राम कड़ेसराखुर्द, कड़ेसराबांसी और हंसगुवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि तलैया गहरीकरण का कार्य दर्शाकर फर्जी भुगतान किया गया है, जबकि इसे बीते वर्ष में एक एनजीओ द्वारा कराया गया था। इस कार्य को ग्राम पंचायत द्वारा अपना कार्य दर्शाया गया है। इसकी पूर्व में भी शिकायत हुई थी, जिस पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जांच की गई थी। लेकिन, उन्होंने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा था। इस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर उच्च अधिकारी से इसकी जांच कराने की मांग की थी। इस दौरान करीब 55 जॉब कार्ड में फर्जी तरीके से नाम जोड़कर भुगतान कराने का आरोप लगाया।
इस पर उपायुक्त श्रम व रोजगार रवींद्र वीर यादव ने खंड विकास अधिकारी तालबेहट को जांच सौंपी है। जांच के पत्र में राजपाल सिंह, कैलाश एवं अनेक व्यक्ति ग्राम कड़ेसराखुर्द एवं कड़ेसराबांसी के शिकायत पत्र का उल्लेख किया गया है। इस मामले में जांच बैठने से रोजगारसेवक की कारगुजारियों का सच सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन

सीटें बदलने से खुलकर आने लगे लोग
कई ग्राम सभाओं में कराए गए विकासकार्यों में जमकर गड़बड़ी हुई है। जब तक ग्राम प्रधान पावर में रहे, तब तक लोग जानते हुए भी गड़बड़ी के मामले में चुप्पी साधे रहे। लेकिन, अब कई सीटों का आरक्षण बदल गया है तो ग्राम पंचायतों के लोग खुलकर जांच की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें