फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 शिक्षकों ने दी एआरपी परीक्षा, शिक्षक संघ करते रहे विरोध

विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित परीक्षा के दौरान उपस्थित बीएसए मनोज वर्मा व डाइट प? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को आयोजित एआरपी (अकादमिक रिसोर्स परसन) परीक्षा में विभिन्न शिक्षक संघों के विरोध को दरकिनार करते हुए 43 शिक्षकों ने परीक्षा दी। विभिन्न शिक्षक संघों के नेताओं ने विरोध जताया, लेकिन उनका विरोध काम नहीं आ सका।
विज्ञापन

एआरपी परीक्षा को लेकर विभिन्न शिक्षक संघ लगातार विरोध कर रहे थे। परीक्षा के दौरान कुछ शिक्षक संगठनों के नेता ही डायट पहुंचे और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद भी प्रतिभागी शिक्षकों ने शिक्षक संगठनों के आह्वान को दरकिनार कर दिया और परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 83 शिक्षकों को बुलाया गया था, जिसके सापेक्ष मात्र 43 शिक्षकों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया के आह्वान व कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के परामर्श के क्रम में परीक्षा का बहिष्कार हेमन्त तिवारी, सुरेंद्र पटेरिया, अखिलेश गोस्वामी सहित कई शिक्षकों ने किया। उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन व मंत्री शकुंतला कुशवाहा के परामर्श के क्रम में एआरपी की परीक्षा का बहिष्कार मीडिया प्रभारी इंदरसिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत, तालबेहट अध्यक्ष संतोष सिद्दीकी, जखौ0ा अध्यक्ष सतेंद्र जैन, विरधा मंत्री गौरीशंकर सेन, हरिनारायण चौबे, विकास सिंघई, अरविंद सिंह, सहित कई शिक्षकों ने किया। एससीएसटी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अजमल खान भी विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंचे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद इकाई द्वारा एआरपी परीक्षा का बहिष्कार किया गया। इसके उपरांत भी यदि संघ के कतिपय सदस्य परीक्षा देने पहुंचे एवं परीक्षा में शामिल हुए हैं तो उनको चिह्नित करते हुए प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश लिटौरिया, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ
जो भी शिक्षक परीक्षा में चयनित होगा, उसे संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
- नीरज चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ
- संघ के विरोध के बाद भी जिन शिक्षकों ने परीक्षा दी है। उन्हें चिह्नित कर संघ से बाहर किया जाएगा।
- विनोद निरंजन, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
आज होगी माइक्रो टीचिंग
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि एआपी परीक्षा में जिनके 36 अंक और इससे अधिक हैं, उनकी माइक्रो टीचिंग परीक्षा सात जनवरी को दोपहर 12 बजे से डायट में होगी। शिक्षक लिखित परीक्षा के अंक डायट व खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें