फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बेतवा नदी में टापू पर फंसे चार युवकों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विगत दिवस राजघाट बांध के गेट खुलने से बीच नदी का पानी बढ़ गया। वहां पर पूजा करने गए चार युवक उस पर फंस गए। सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात भर रेस्क्यू चला। सुबह इन युवकों को निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार शाम को राजघाट बांध के आठ गेट खुलने से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया। मैनवारा गांव में बेतवा नदी के बीच में बने टापू पर ग्राम पंचौरा निवासी कल्लू यादव, रविंद्र, शिवराज व ब्रगभान सिंह फंस गए। उन्होंने इसकी सूचना करीब रात्रि आठ बजे जखौरा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जखौरा ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। रात 10 बजे प्रशासनिक अमला पहुंचा लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी बेतवा नदी का बहाव तेज होने से उन्हें निकालने का प्रयास प्रयास विफल हो गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। यह टीम रात को ही लखनऊ से रवाना हुई। जिला प्रशासन ने आनन-फानन में रात एक बजे राजघाट बांध के गेट बंद कराए। लेकिन बेतवा का जलस्तर उतरने में चार से पांच घंटे लग गए। इसके बाद उन्हें सोमवार सुबह सात बजे सकुशल टापू से निकला गया। इस दौरान एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह, सीओ सदर अभयनारायण सिंह, थानाध्यक्ष राहुल राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें