फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह में एक-एक कर चार ट्रांसफार्मर हुए खराब, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
ग्राम सोंरई में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील मड़ावरा के ग्राम सोंरई में पिछले डेढ़ माह से बिजली व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। गांव में एक-एक करके चार ट्रांसफार्मर जल गए। इससे गांव में बदहाल पड़ी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। इस तपन और उमस भरे माहौल में लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर गर्मिंयां कटेंगी कैसे। परेशान ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में बाजार मोहल्ला, सहरिया बस्ती व नदीपुरा सहित अधिकांश इलाकों में सप्लाई देने वाला 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे करीब डेढ़ सौ कनेक्शन हैं। लेकिन, गर्मियों में ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण एक के बाद एक यहां चार ट्रांसफार्मर जल गए। बावजूद इसके न तो अधिकारी चेते और न ही विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अगर समय रहते विभाग के जिम्मेदार ध्यान देते और बढ़ते लोड के अनुसार अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाता तो ग्रामीणों को अंधेरे में बसर न करना पड़ता। उन्होंने कहा कि 15 दिनों पूर्व यहां रखा एक और ट्रांसफार्मर जल गया, जिसकी सुध लेने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। ऐसे में ग्रामीणों को ऐसी प्रचंड गर्मी में भारी दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है।
गर्मी के सीजन में कूलर-पंखा आदि ज्यादा चलते हैं और सोंरई गांव में सौभाग्य योजना के भी नए कनेक्शन हुए हैं। इससे गांव का ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। इसलिए अब अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव भेजा है। दो-तीन दिन में ग्राम सोंरई में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सौरभ पटैरिया, विद्युत उपखंड अधिकारी महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें