फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो मोहल्लों की चार हजार आबादी झेल रही पेयजल का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में लोअर जोन में मंगलवार को आंशिक आपूर्ति होने पर पेयजल संकट रहा। कम पानी मिलने से लोगों को हैंडपंप की ओर रुख करना पड़ा। इससे पानी जुटाने में अधिक समय होने से अन्य कार्य प्रभावित रहे। हालांकि मोटर लगने के बाद दोपहर आपूर्ति होने पर पानी की किल्लत दूर हो सकी।
विज्ञापन

जलसंस्थान में लोअर जोन की तीन मोटर जलने के बाद मरम्मत होकर आ गई हैं। लेकिन, अबतक शत-प्रतिशत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मंगलवार को शहर के मोहल्ला बजरिया, बड़ापुरा, श्रद्धानंदनपुरा आदि क्षेत्र में आंशिक आपूर्ति हुई। इससे लगभग चार हजार की आबादी को पानी की किल्लत हो गई। ऐसे में लोग सीमित पानी ही जुटा सके। किसी ने पीने के लिए जुटा पाया तो कोई उपयोग के लिए भी पूर्ण नहीं जुटा सका। नलों के पानी देना बंद होते ही समस्या हो गई। कुछ देर इंतजार किया। इसके बाद उदास होकर हैंडपंपों से पानी जुटाने को मजबूर हो गए। राहत यह है कि अधिकांश हैंडपंप में पानी होने से अधिक दूरी से नहीं जुटाना पड़ा। हालांकि दोपहर में दोबारा सप्लाई चालू होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सका।
-
छह दिन बाद मिला आठ हजार की आबादी को पानी
ललितपुर। शहर के चार मोहल्लों में छह दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली। सुबह से ही नलों में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सका।
जल संस्थान के डोंड़ाघाट स्थिति पंप हाउस की मोटर जलने से चार मोहल्लों की आपूर्ति लगातार पांच दिन से बाधित बनी हुई थी। इससे आजादपुरा, लेड़ियापुरा, तालाबपुरा प्रथम व तालाबपुरा द्वितीय की लगभग आठ हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही थी। सोमवार को मोटर लगाए जाने के बाद मंगलवार को सुबह से ही आपूर्ति सुचारू हो गई। इससे लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें