तालबेहट। कोविड एल- वन अस्पताल में अपना उपचार करा रहे चार कोरोना मरीजों के लिए रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्जार्च कर दिया गया।
तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल बनाया गया है। 8 जुलाई को नगर में पहला कोरोना संक्रामक मरीज मिलने के बाद 10 जुलाई शुक्रवार से यहां मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दी गई थी। इसके बाद मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक में अतिरिक्त अस्पताल बनाया गया। दोनों स्थानों पर मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। इनमें से चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सक डा. अनिल शाक्य ने बताया कि डिस्चार्ज मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने एवं सात दिन होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। डिस्चार्ज मरीजों को देर रात एंबुलेंस से उनके निवास स्थान पर छोड़ दिया गया।