फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के चार और सदस्य के 41 नामांकन निरस्त

Mon, 23 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। ग्राम पंचायत चुनाव में नामांकन फार्म की जांच के बाद ग्राम प्रधान पद के चार एवं सदस्य पद के 41 नामांकन निरस्त हुए। इस प्रकार 54 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान पद के लिए 615 और 702 ग्राम पंचायत सदस्य पद के 954 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन


विकास खंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान पद पर खांदी से विजय किशोर सोनी, कड़ेसराकलां से कुमारी प्रीति, नत्थीखेड़ा से सज्जन सिंह और चुरावनी से सरोज पुरोहित के नामांकन निरस्त हुए। इस प्रकार 619 नामांकन फार्म में से 615 नामांकन सही पाए गए।

वही ग्राम पंचायत सदस्य के सबसे अधिक 7 नामांकन ग्राम सभा खांदी से निरस्त हुए।  ग्राम सभा रामपुर, विरधा, रजपुरा, कडेे़ेसराबांसी, पवा से तीन-तीन, सुनौरी, गुलेंदा, म्याव, सेरवासकलां से दो-दो एवं  असऊपुरा, कंधारीकलां,
विज्ञापन


बिजरौठा, ककड़ारी, लालौन, धनगौल, बघौरा, रामपुरा कठवर, रजावन, वर्मा बिहार, तरगुवा से एक-एक नामांकन मिलाकर कुल 41 नामांकन निरस्त हुए।

सोमवार को नाम वापसी के बाद ही चुनाव की सही तस्वीर सामने आएगी। इसके अलावा चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की संख्या अभी और कम होगी क्योकि अधिकांश प्रधान पद के प्रत्याशियों ने अपने डमी प्रत्याशी के नामांकन भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें