फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिरधा ब्लाक में एक करोड़ 60 लाख से बनेंगे चार संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विकास खंड बिरधा में एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से चार संपर्क मार्ग जिला पंचायत बनाने जा रहा है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, इससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन में सुविधा होगी।
ये संपर्क मार्ग लंबे समय से खराब पड़े थे। इससे लोगों को खासी असुविधा हो रही थी। जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर सड़कों को बोर्ड बैठक में पास किया गया। अब जिला पंचायत इन पर कार्य प्रारंभ कराने जा रहा है। ये सड़क ग्राम चड़रऊ, ग्राम कारीसा से भड़रऊ व ग्राम सिंगेपुर में बनाई जा रही हैं। करीब पांच किलोमीटर की इन सड़कों पर विभाग एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च कर रहा है। अन्य सड़कों के भी प्रस्ताव लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क मार्गों को सुगम बनाया जा रहा है। ये चार काफी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग हैं, इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। -कैलाश निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें