फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Accident: ट्रक और ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर, चार की मौत, दस घायल

Mon, 26 Sep 2022 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव बम्होरीसर के पास रविवार को ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर में सवार चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 10 मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां से नौ लोगों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही विधायक रामरतन कुशवाहा, डीएम आलोक सिंह, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. जेएस बख्शी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्होरीसर से सुबह करीब नौ बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर पुरुष और महिला मजदूर तालबेहट स्थित एक फार्म हाउस पर फसल काटने जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट न होने के कारण ट्रैक्टर गलत दिशा में जा रहा था। इस दौरान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय के निकट झांसी से ललितपुर की ओर जा रहे ट्रक से ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


ट्रक करीब 15 मीटर तक ट्रैक्टर ट्रॉली को घसीटता ले गया। घटना से ट्रैक्टर सवार मजदूरों की चीख-पुकार सुन उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस का सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक दो महिलाओं सहित चार मजदूरों की मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतकों में निरपत कुशवाहा (60) पुत्र घासीराम निवासी ग्राम म्यांव, पन्नालाल (42) पुत्र हीरालाल, आरती (23) पत्नी जमुना, किरन (36) पत्नी तुलाराम निवासीगण ग्राम बम्होरीसर शामिल हैं। जबकि निधि (18) पुत्री बृजभान निवासी खड़ेरा, ज्योति (25) पुत्री धनीराम पत्नी नीलेश, रानी (40) पत्नी जसरथ, मोनू (26) पुत्र शिवदयाल, जशोदा (58) पत्नी देशराज, शिवानी (18) पुत्री गंगाराम, आरती (18) पुत्री पन्नालाल, रहिंद्र (18) पुत्र दारासिंह, सृष्टि (18) पुत्री देशराज, सुखवती (40) पत्नी दारा सिंह, अंजलि (18) निवासी खडेरा गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंजलि को छोड़कर नौ घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सीओ इमरान ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हुए हैं। घायल नौ लोगों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटना की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। - आलोक सिंह,डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें