फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वृद्घा समेत चार मरीजों की कोरोना से मौत, फिर मिले 277 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कराई गईं जांचों में 277 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक वृद्धा समेत चार लोगों की कोरोना बीमारी का उपचार कराने के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को एक दिन में 403 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 1670 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई, जिनमें 277 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 193, ट्रू-नेट जांच में एक और एंटीजन जांच में 83 नए संक्रमित पाए गए हैं। छह लोगों की जांच रिपोर्ट अन्य जनपद से प्राप्त हुई है। जांचों में शहर में 87 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा तालबेहट क्षेत्र में 64, महरौनी क्षेत्र में 6, मड़ावरा क्षेत्र में 14, जखौरा क्षेत्र में 28, बिरधा क्षेत्र में 34 एवं बार क्षेत्र में 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
कोरोना बीमारी का उपचार करा रहे 403 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इसमें मेडीकल कॉलेज झांसी से एक और एल-2 तालबेहट अस्पताल से 402 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जनपद में अब तक कोरोना का उपचार करा रहे 8,893 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2404 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों में उपचार के दौरान एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जिनमें मोहल्ला चांदमारी निवासी 55 वर्षीय, मोहल्ला हरदीला निवासी 58 वर्षीय वृद्धा, ग्राम दौलता निवासी 58 वर्षीय ग्रामीण की तालबेहट एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि ललितपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

-------
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को 1670 लोगों की जांच कराई गई, जिनमें 277 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। 403 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। एक महिला समेत चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

-डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें