फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये से शहर का होगा विकास

विज्ञापन
नगर पालिका के सभागार में बोर्ड बैठक में चर्चा करते सभासद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में लगभग चार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें करीब अस्सी लाख रुपये अकेले निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। इन्हीं में से एक पुरानी नगर पालिका भवन के जीर्णोद्धार का कार्य शामिल है।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू और अधिशासी अधिकारी निहाल चंद की मौजूदगी में बोर्ड बैठक की कार्रवाई आरंभ हुई। इसमें सबसे पहले बोर्ड प्रस्ताव संख्या 1119 से 1244 तक कुल 126 बोर्ड प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष पढ़कर सुनाए गए।
बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें कान्हा गोवंश आश्रय स्थल दैलवारा में गोवंशों के भरण-पोषण के लिए भूसा, चुनी चौकर हेतु बस स्टैंड एव सावरकर चौक पर हाईमास्ट लाइट लगवाये जाने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों कर वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृति प्रदान किये जाने और संचारी रोगों की रोकथाम व साफ-सफाई की सामग्री क्रय किए जाने और नगर विभिन्न वार्डों में सड़क/नाली निर्माण से संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किये गये। इस दौरान पार्षद रामवती रजक, मुकेश रजक, रामबाबू यादव, कृष्ण कुमार पंथ, पूजा ग्वाला, रोहित राठौर, रजनी रजक, उदय प्रताप यादव, भारत भूषण चौरसिया, अफजुल रहमान, नाजिया रजा, मंजू-लवली शर्मा, कुंजलता कुशवाहा, जमुनाबाई प्रजापति, महेंद्र कुमार सिंघई, हरिओम कुशवाहा, आलोक कुमार जैन, जगभान कुशवाहा, शिवानी पाठक, बाकर अली भोलू, जहीर अली रानू, आशा श्रीवास्तव, अनुराग चौबे, नामित पार्षद घनश्याम साहू, देवेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अंत में अधिशासी अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

टंचिंग ग्राउंड पर जाएगी गोदाम
नगर पालिका परिषद की पुरानी गोदाम टंचिंग ग्राउंड पर जाएगी, साथ ही यहां वाहनों के लिए टिनशेड लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुरानी नगर पालिका परिषद में जीर्णोद्धार के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें