फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र में चार संक्रमित मिले

विज्ञापन
कैप्सन - हटवारा में शिविर लगा कर कोरोना की जॉच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। रविवार को तालबेहट नगर में तीन और ग्रामीण क्षेत्र में मात्र एक मरीज मिलने से क्षेत्र के लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर आई। इस समय जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर पूरे जनपद में कोरोना संक्रामक मरीजों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके क्रम में तालबेहट सहित जनपद की अन्य तहसीलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच के लिए जुटी हैं। दो दिन से नगर में कोरोना विस्फोट से आम जनता काफी दहशत में थी। रविवार को फिलहाल चार ही मरीज मिले।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों में से एक टीम ने पीडब्लूडी विश्राम गृह में और दूसरी टीम ने शनिवार को हटवारा में पाए गए कोरोना संक्रामक मरीजों के नजदीक एवं आसपास के लोगों को मिलाकर 162 नमूने लिए। जिसमें एक 45 वर्षीय हटवारा निवासी युवक, 30 वर्षीय एक अन्य युवक और 35 वर्षीय एक महिला तथा ग्राम जिग्वन निवासी 45 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जांच टीम में श्याम वीर सिंह, निशांत, राहुल दुवेदी, अशोक नायक, अजय दुबे,अनुराग सोनी, गौरी शंकर, नूतन आदि प्रमुख रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें