फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर नई बस्ती निवासी एक शिक्षिका के साथ ससुरालियों द्वारा दहेज की खातिर उत्पीड़न करने और चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर गर्भपात कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने झांसी निवासी चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

झांसी के थाना प्रेमनगर, शारदानगर हंसारी, हाल निवासी गांधी नगर ललितपुर शिक्षिका नीतू चौधरी ने कोतवाली पुलिस ललितपुर को एक तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी छह मई 2018 को झांसी के शारदा नगर हंसारी निवासी विवेक चौधरी के साथ ओरछा से हुई थी। 23 फरवरी 2019 को को जब वह संबंधित प्रपत्रों का वैरीफिकेशन कराने के बाद जब ससुराल वापस गई तो उसी दिन उसकी सास मुन्नीदेवी ने दहेज में पंद्रह लाख रुपये की मांग की और मारपीट कर दी। इसके बाद जब उसने गर्भधारण किया तो उसने ललितपुर जिला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की सलाह पर अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी कराई, जिसके आधार पर चिकित्सक ने बताया कि उसका बच्चा जीवित है, लेकिन दिल की धड़कन नहीं आ रही है। आरोप है कि 11 मई 2019 को उसकी ननद ने उसे चाय दी, जिसे पीने से उसे चक्कर आने लगे और रात लगभग दस बजे ब्लीडिंग हो गई। यह बात ससुरालियों को बताने पर उन्होंने उल्टा उसे ही डांट दिया। जिसके बाद अगले दिन वह ललितपुर अपने पिता के घर आ गई, जिस पर पिता उसे इलाज को ले गए, जहां महिला चिकित्सक द्वारा उसे बताया गया कि उसने किसी ऐसे पदार्थ का सेवन किया है, जिससे उसका गर्भ गिर गया है। तभी से वह डिप्रेशन में चली गई और उसे पैरालिसिस की शिकायत हो गई। जिस पर वह छह माह में ठीक हो सकी। इसके बाद 22 जनवरी 2021 को जब उसके पिता उसके ससुराल गए और पुत्री को साथ रखने की बात कही तो ससुरालियों ने पंद्रह लाख रुपये की मांग रखी, फिर 24 जनवरी को शाम सात बजे पति, सास, ननद व नंदेऊ आए और दहेज नहीं देने पर मारपीट कर दी। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालियों पति विवेक चौधरी सास मुन्नी देवी, ननद मीनू व नंदेऊ वीरेंद्र चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें