फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के चार आरोपियों पर मुकमदा दर्ज

विज्ञापन
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा लेड़ियापुरा में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी राजकुमार कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को बृजेश कुशवाहा घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी मोहल्ले के गोरेलाल पुत्र जूूजे कुशवाहा, धनीराम पुत्र गोरेलाल, राम सिंह पुत्र गोरेलाल और सुरेंद्र पुत्र राम सिंह लाठियां और फावड़ा लेकर आए और जमीन की रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर उसने व अन्य परिजनों ने बीच बचाव किया, तो उन पर भी हमला कर दिया और गालियां देते हुए जान से मारने के लिए धमकाते हुए भाग गए। इस मारपीट में बृजेश को गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से चंदा पत्नी धनीराम कुशवाहा ने भी पहले पक्ष के लोगों पर लाठियों से मारपीट करते हमला करने और दुकान में तोड़फोड़ करके 18 हजार रुपये और उसका मंगलसूत्र छीन ले जाने के आरोप लगाए थे। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें