फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नौकरी का झांसा देकर हड़पे साढ़े चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नौकरी का झांसा देकर लोगों के रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने नामजद आराेपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला आजादपुरा राजपूत कॉलोनी निवासी सीताराम निरंजन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 20 फरवरी 2022 को प्रसन्न कुमार दुबे निवासी राजपूत कालोनी आजादपुरा ने उसकी पुत्री प्रियंका पटेल की नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये ले लिए थे। दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। एक चेक साढ़े चार लाख रुपये का दिया था, जोकि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी प्रसन्न दुबे के साथ ठगी के एक खेल में पूरा गिरोह काम करता है। प्रसन्न कुमार दुबे और उसके गिरोह द्वारा नौकरी का झांसा देकर उससे साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रसन्न दुबे के खिलाफ कोतवाली सदर में नौकरी का झांसा देकर रुपये हड़पने और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मुकदमे कुछ दिन पूर्व दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें