फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डरा-धमकाकर रुपये मांगने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भय दिखाकर रुपये मांगने वाले और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, 2160 रुपये और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना बानपुर के ग्राम गंगचारी निवासी शिवम राजपूत ने पुलिस से शिकायत की थी कि चार पहिया कार सवार रामसिंह निवासी ग्राम रजवारा, अजय निवासी ग्राम खोंखरा, सौरभ बरार और श्रीराम निवासी ग्राम बिरारी ने उससे और उसके दोस्त के साथ गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये मांगे। उसके दोस्त से रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों राम सिंह, अजय, सौरभ बरार और श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और 2160 रुपये सहित घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि युवकों को डरा धमकाकर रुपये मांगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें