फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घरों में मिला डेगूं फैलाने वाला लार्वा

विज्ञापन
found larwa spreader dengu in eight house
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मलेरिया टीम ने वार्ड नंबर 12 आजादपुरा में डेंगू से बचाव के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 48 घरों में कूलरों, पानी की टंकियां, गमला व पानी के अन्य बर्तनों की जांच की गई। जांच में आठ घरों में डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर इसके निस्तारण के निर्देश दिए। जिन घरों में लार्वा पाया गया है, उनमें बालकिशन, राम सिंह, मोहित अग्रवाल, रमेश चंद्र जैन, अशोक कुमार, दिनेश कुमार जैन, मंजू और उदयचंद्र जैन शामिल हैं। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व अन्य विभागीय कर्मी शामिल रहे। उधर, सीएमओ डा. प्रताप सिंह का कहना है कि जिनके घरों में डेंगू फैलाने वाले लार्वा पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें