फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नवोदय के पुरातन छात्रों ने यादों को किया ताजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। जवाहर नवोदय विद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राओं का परिवार सहित विंटर मिलन 2.0 का आयोजन एक मैरिज गार्डन में हुआ। 1991 से 1997 के दौरान नवोदय में पढ़े 30 छात्र-छात्राएं सपरिवार शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे का हाल जाना और स्मृतियों को ताजा किया। कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

आयोजक अशोक नायक और शैलेंद्र अड़जरिया ने सबसे पहले इस आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र उपाध्याय ने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि काफी अरसे बाद हम लोगों को एक साथ मिल कर अनुभव साझा करने का मौका मिला है। पुरातन छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव और कंपनी में काम संबंधी जानकारियां दीं। लंबे समय बाद मिलन होने पर कुछ लोग भावुक हो गए। कार्यक्रम में नीलम, आभा, गीता, मनोरमा, प्रेमलता, मधुश्री, विपिन, अमित सिंह गौर, मनीष कबीर, राजीव जैन सहित 30 परिवारों की उपस्थिति रही। अशोक नायक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें