ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम पठाविजैपुरा में खेत पर पहुंचे एक किसान की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पठाविजैपुरा निवासी कृपाराम (28) पुत्र गुमान अहिरवार रविवार को सुबह करीब छह बजे फसल देखने के लिए खेत पर गया था। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुुंच गए। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि संभवत: फसल खराब हो जाने से कृपाराम को सदमा आ गया। शायद इसी वजह से मौत हो गई।