फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगा फसल का मुआवजा

विज्ञापन
बर्बाद फसल लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों को समझाते एडीएम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितुपर। जिले में हुई अधिक बरसात के कारण नष्ट हुई खरीफ की फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग को लेेकर ग्रामीणों का जिला मुख्यालय आना कम नहीं हो रहा है, जबकि जिला प्रशासन ने सर्वे कराने के निर्देश दे दिए हैं और सर्वे शुरू भी हो चुका है। बुधवार को विभिन्न ग्रामों से आए किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और प्रभारी मंत्री से मिलने की की कोशिश की, लेकिन उन्हें पुलिस ने मना किया तो नोकझोंक हो गई। उन्होंने नारेबाजी भी की। हालांकि, बाद में अपर जिलाधिकारी के समझाने पर वह शांत हो गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में पुलिस बल ने किसानों को सभागार में जाने से रोक दिया। इस पर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई और किसान अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। नारेबाजी भी आरंभ कर दी। यह देख अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र बैठक छोड़कर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को शीघ्र राहत राशि उनके बैंक खातों में पहुंचने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान शांत हो गए। ब्लाक बार के ग्राम गदयाना निवासी किसानों ने ग्राम प्रधान हरीसिंह यादव के नेतृत्व में किसानों जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फसलों का सर्वे कराने और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर नीरज सिंह यादव, रामकुमार मुखिया, रामेश्वर यादव, रामपाल सिंह, मानसिंह यादव, श्रीपत कुशवाहा, घनश्याम, मौजीलाल, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
बरसात के कारण नष्ट हो गई खरीफ की उड़द, मूंग, तिल आदि फसलों का बीमा किसानों ने मांगा है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया गया कि अतिवृष्टि से फसलें पूरी तरह से बरबाद हो गई हैं, किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया जाए। इस मौके पर समाजवादी साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष रोहित राठौर, अंचल साहू, दीपेश साहू, रेशू साहू, संजय साहू, ओमप्रकाश, सजल साहू, विनय साहू आदि मौजूद रहे। इसी तरह ब्लाक बार के ग्राम टोड़ी निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसलों का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर राघवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, प्रह्लाद सिंह, सियारानी, सुमतरानी, राघवेंद्र सिंह, कृष्णदेव कृष्णपाल सिंह, रामदेव, उदयपाल, शिवरानी, सुकमान सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ब्लाक बिरधा के ग्राम कल्यानपुरा में अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर केहर परिहार, बलवंत सिंह राजपूत, साहब सिंह, रमाकांत, खलक सिंह, खुशी सहरिया, भूपेंद्र सिंह, नरेश कुमार पाठक, रामेश्वर, काशीराम, रघुवर सिंह, अमर सिंह, मोहन लाल, लखन लाल गोकुल आदि के हस्ताक्षर हैं। इसी तरह ब्लाक बिरधा के ग्राम अनौरा के किसानों ने उड़द, मूंग, तिल और मक्का की फसल अतिवृष्टि से बरबाद होने के बाद फसल के नुकसान का सर्वे कराने की मांग को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर श्रीपाल सिंह, भान सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, करन सिंह, रामराजा, सुरेंद्र सिंह, राकेश अनौरा, मेहरबान सिंह, पवन कुमार, रामलखन सिंह, जोधन, बद्रीप्रसाद आदि के हस्ताक्षर हैं।
------------------
प्रधानजी की मजबूरी
फसलों का सर्वे चल रहा है, लेकिन फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों के सामने धर्मसंकट की स्थिति बन गई है। इसलिए ग्राम प्रधानों को जिला मुख्यालय आकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देना पड़ रहा है। दरअसल, इसके पीछे चुनावी मजबूरी है। क्योंकि, गांव में ग्राम प्रधानी के लिए कई दावेदार हैं। यदि ग्राम प्रधान किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय नहीं आते हैं तो उन ग्रामीणों को भड़काया जाता है कि प्रधान को गांव की चिंता नहीं है। इस कारण मजबूरी में वह जिला मुख्यालय आ रहे हैं। दूसरी ओर, कुछ ग्राम प्रधान इसको लेकर सतर्क हो गए हैं तो वह स्वयं ही ग्रामीणों को तैयार कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें