फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वन दरोगा के सीने में दर्द के बाद हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बार वन रेंज में कार्यरत था मृतक वन दरोगा, परिजनों ने मौत का कारण बताया हार्टअटैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वन विभाग में वन दरोगा के पद पर तैनात हरीप्रसाद शुक्ला की शनिवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ी। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

चित्रकूट के ग्राम मोहनी लालता रोड हाल शहर के मोहल्ला गांधीनगर वर्णी कालेज के पीछे निवासी हरी प्रसाद शुक्ला (59) पुत्र चंद्रकिशोर वन विभाग में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह वन रेंज बार में तैनात चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह घर पर थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और हालत बिगड़ गई। आनन फानन उनको मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें