फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान की शिकायत करने वाले के पिता को थमाया नोटिस

विज्ञापन
कैप्सन- वन विभाग द्वारा भेजा गया नोटिस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। वन विभाग के कर्मचारी इस समय अपने बचाव के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। ऐसा ही एक कारनामा वन विभाग तालबेहट में सामने आया है। ग्राम हर्षपुर क्षेत्र के जंगल में अवैध कटान व खनन की शिकायत करने वाले के पिता को विभागीय अधिकारियों ने अवैध कटान का नोटिस थमा दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से ग्राम हर्षपुर, दौलता और अन्य क्षेत्रों में अवैध कटान और खनन का काम व्यापक स्तर पर चल रहा है। ग्राम हर्षपुर निवासी देवेंद्र पुत्र बाबूलाल दुबे ने उच्चाधिकारियों को ऑनलाइन शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करने की मांग की थी। जांच के बाद डीएफओ ने सख्त कदम उठाते हुए वन रक्षक कांशीराम रोहित को निलंबित कर दिया।
वहीं, वनक्षेत्राधिकारी तालबेहट ने शिकायतकर्ता के पिता बाबूलाल को अवैध खैर के कटान के संबंध में नोटिस भेज दिया। इसमें 14 फरवरी को अपना जवाब देने को कहा गया है। शिकायतकर्ता देवेंद्र दुबे का कहना है कि उसके पिता के नाम कोई जमीन नहीं है। जो लोग खैर का अवैध कटान कर रहे हैं, उन्हें छोड़कर मेरे ऊपर दबाव बनाने के लिए पिता के नाम से नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें