ललितपुर। बिना अनुमति के शीशम का पेड़ काटने पर नगर पालिका ईओ सहित तीन अन्य कर्मचारियों के खिलाफ वन विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद अब इन्हें नोटिस देने की तैयारी में है। नोटिस का जबाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर स्टेशन रोड स्थित टीवी अस्पताल के सामने खड़े शीशम के पेड़ को नगर पालिका ने वन विभाग से बिना अनुमति लिए ही काट दिया था। मामला संज्ञान में आने पर वन विभाग ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र, वरिष्ठ लिपिक हबीब खां, लिपिक सुधीर रावत और कर्मचारी निर्भान सिंह पर वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। प्रतिबंधित शीशम का पेड़ काटने के मामले में वन अधिनियम की संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद अब वन विभाग सभी आरोपियों को नोटिस जारी करेगा। नोटिस जारी होने के बाद सभी आरोपियों ने अपना पक्ष रखना होगा। वहीं वन विभाग ने नगर पालिका ईओ और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर रोष है। इसके साथ काटे गए उक्त शीशम के पेड़ पर अपना हक जता रहे हैं। इस संबध में वन विभाग नगर पालिका के दावों को लेकर दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कर रहा है।
नगर पालिका परिषद द्वारा स्टेशन रोड़ पर खड़े प्रतिबंधित शीशम के पेड़ को बिना अनुमति के काट लिया था। जिस पर नपा ईओ सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब विभाग सभी आरोपियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही सभी को नोटिस जारी होंगे। - उमराव कुशवाहा, वन रक्षक वन विभाग ललितपुर