फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 जुलाई की रात्रि वह अपने घर में थी। रात्रि करीब 11 बजे गांव का ही आरोपी युवक मौका पाकर घर में घुस आया और उसका मुंह बंद करके जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से छूटकर शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना की शिकायत संबधित थाना कोतवाली पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर महरौनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें