ललितपुर। वन विभाग कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति अनशन पर बैठ गया है। पीड़ित
का आरोप है कि उसको दो वर्षों से मानदेय नहीं दिया गया। आर्थिक तंगी के
कारण पूरा परिवार भुखमरी की कगार पर है। उसने मांग की है कि दो वर्ष का
मानदेय दिया जाए।
क्रमिक अनशन पर बैठे जगदीश निवासी ग्राम रजवारा का
कहना है कि वह उसने अपना सारा जीवन वन विभाग के अधिकारी के बंगले पर कार्य
करते निकाल दिया है। वह पिछले 26 वर्षों से वहां चपरासी का काम कर रहा है,
लेकिन दो वर्ष पूर्व उसको काम से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह वन रेंज
में पौधों की सुरक्षा का काम कर रहा है। पीड़ित का अरोप है कि उसको दो
वर्षों से मानदेय नहीं दिया गया है। उसने मानदेय दिए जाने और फिर से काम पर
लेने की मांग की है।