फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिले में पहली बार पुलिस आरक्षी लेंगे ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में पहली बार नई भर्ती के पुलिस आरक्षियों की ट्रेनिंग होगी। इसके लिए रिजर्व पुलिस लाइन में सभी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। जिसमें उनके रहने के लिए आवास, क्लासरूम, शौचालय, खेल मैदान, जिम सहित अन्य सुविधाएं पूरी कराने में पुलिस विभाग जुटा हुआ है। यहां पर 447 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण लेंगे। जिसमें पुरुष और महिला आरक्षी शामिल हैं।
प्रदेश में सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जोकि अंतिम चरणों में पहुंच गई है और अब सफल होने वाले अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके लिए सिपाहियों की ट्रेनिंग का कोटा तय किया गया है। इसके तहत जनपद को पहली बार आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) बनाया गया और 447 रिक्रूट ट्रेनिंग करने का कोटा तय किया गया। इस आटीसी केंद्र पर रिक्रूट आरक्षियों के लिए शारीरिक प्रशिक्षण के साथ साथ कानून और पुलिस की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें पुलिस की जिम्मेदारी और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में यहां पर रिक्रूट को रहने के लिए आवास, क्लासरूम, शौचालय, स्नानागार, शॉप, खेल मैदान, पीटी ग्राउंड, जिम, मैस, ओपन जिम सहित अन्य काम कराया जाना शुरू किया गया था। वर्तमान में आरसीटी बनाने का काम अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। रिक्रूट को प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों को यहां पर निर्मित आदर्श बहुमंजिला इमारत में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रिक्रूट के प्रशिक्षण एरिया को बाकी के पुलिस लाइन से सेपरेट किया जाएगा। जिससे कि पुलिस लाइन के रुटीन काम पर कोई असर न पड़े। इसके साथ लाइन और आरटीसी एरिया में स्वच्छता के लिए भी मानक तय किए हैं। एसपी ने इसका ऐसा प्लान तैयार किया है कि लाइन और आरटीसी एरिया में स्वच्छता उच्च मानक के साथ बरकरार रहे। इसके लिए यहां पर कूड़ेदानों की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें