फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अफसरों ने लिए दूध, मिठाई व खोया के सैंपल

विज्ञापन
महरौनी में तेल का सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दीपावली पर बिकने वाली मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने के मकसद से अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य सामग्री के 21 नमूने लिए। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आम जनमानस द्वारा उपयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री जिनमें दूध, दुग्ध उत्पाद, पनीर, मावा, घी, बर्फी, लड्डू, मिठाइयां, मैदा, बेसन, वनस्पति, खाद्य तेल, खाद्य मसाले, नमकीन में मिलावट होने की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को उन्होंने प्रशांत मलैया, सूर्यलाल, अरविंद कुमार साहू, प्रशांत श्रीवास्तव के साथ कस्बा बानपुर स्थित आशीष की दुकान से मिल्क केक का एक नमूना लिया और खराब रंगीन लड्डू नष्ट किए गए।
कस्बा महरौनी से राधे किराना स्टोर से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना, दूध व पनीर की आपूर्ति कर रहे विक्रेता बलवंत सिंह से पनीर का नमूना, मडावरा में जैन किराना से सरसों का तेल का नमूना व प्रसन्न कुमार की दुकान से मावा का नमूना लिया। तहसील तालबेहट में तेरई फाटक पर दूध कलेक्शन सेंटर से महेंद्र सिंह के यहां से दूध का नमूना, कस्बा बार स्थित उदय सिंह की दूध डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। नगर क्षेत्र ललितपुर में ग्वाला मिष्ठान भंडार महावीरपुरा से छैने का रसगुल्ला, सुभाषपुरा स्थित अपना स्वीट्स से पनीर का नमूना लिया। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें