मड़ावरा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। गल्ला मंडियों में आढ़तियों एवं कमीशन एजेंट के रूप में गल्ला व्यापार करने वाले व्यापारियों द्वारा फूड सेफ्टी का पंजीयन कराए जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी नवीन आदेश का विरोध किया गया। उन्होंने ज्ञापन देकर रियायत देने की मांग की है।
सोमवार को मड़ावरा कस्बे में संजय खन्ना ने नेतृत्व में व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को नामित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि फूड सेफ्टी के तहत पंजीकृत गल्ला व्यापारी द्वारा किसानों की उपज को खरीद के बाद नेचुरल दशा एवं फूड सेफ्टी के मानकों पर रख पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में होने वाली सैंपलिंग प्रक्रिया में व्यापारी शोषण के शिकार होंगे। व्यापारियों ने मांग की है कि किसानों की उपज को आढ़तियों अथवा कमीशन एजेंट के रूप में खरीदने वाले व्यापारियों को फूड सेफ्टी लाइसेंस लेने अथवा पंजीयन की बाध्यता को वापस लिया जाए । इस दौरान गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन, नीलेश जैन, प्रियंक सर्राफ, सुमत मोदी, बंटी बजाज, पंचमलाल जैन, राकेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, शेरसिंह तोमर, दिनेश नारायण सोनी, भूपेन्द्र जैन, ज्वाला कसगर, समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।