अभियान चलाकर की गई कार्रवाई, मिलावट मिलने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने दूध में मिलावट की आशंका पर बुधवार को अभियान चलाकर दो स्थानों से दूध के दो नमूने भरे। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार के निर्देश पर दुग्ध व दुग्ध पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमे नगर के नाराहट रोड स्थित डेयरी से दूध का नमूना लिया।
इसके बाद टीम ने बानपुर रोड स्थित एक डेयरी से नमूना लिया। टीम की इस कार्रवाई से दूधियों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नकली और मिलावटी दूध की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।