फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अफसरों ने लिए खाद्य सामग्री के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमार अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को बाजार में दूध, बूंदी के लड्डू व खोवा के नमूने भरे गए।
विज्ञापन

होली आते ही बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री होने लगती है। इसे ध्यान में रखकर खाद्य एवं प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है, इसके पीछे मकसद आम जनमानस को शुद्घ एवं गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं प्रशांत मलैया सचल दल टीम ने अभिषेक कुमार निवासी ग्राम करमई एवं ध्रुव सिंह निवासी ग्राम तेरा से दूध के नमूने लिए। वहीं, बालाजी स्वीट्स हाउस तुवन चौराहा से बूूंदी के लड्डू एवं खोवा का एक-एक नमूना लिया गया। तालाबपुरा स्थित एक रिटेल स्टोर से चिप्स एवं सेंधा नमक के नमूने लिए गए। अभियान में अभी तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 13 नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए उद्देश्य से अभियान होली तक जारी रहेगा। इस दौरान उपभोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दुग्ध उत्पाद, गुझिया, बर्फी, लड्डू, कचरी, पापड, चिप्स, मैदा, बेसन, नमकीन के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें