फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर ट्रेनों पर भारी

Mon, 09 Jan 2017 12:46 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर भारत में घने कोहरा का कहर ट्रेनों पर भारी पड़ रहा है। कई ट्रेनें लेट होने के कारण दो दिन बाद स्टेशन पहुंच रही हैं। शुक्रवार व शनिवार को आने वाली सदर्न एक्सप्रेस रविवार को आ सकी। वहीं रविवार को आने वाली पातालकोट व गोंडवाना 26-26 घंटे और दक्षिण एक्सप्रेस 21 घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन



कोहरा से रविवार को अप रूट के साथ ही डाउन रूट की ट्रेनों की स्थिति बिगड़ गई है। शुक्रवार को आने वाली डाउन रूट की ट्रेन 12721 सदर्न एक्सप्रेस रविवार की सुबह 4.40 बजे और शनिवार को आने वाली सदर्न एक्सप्रेस रविवार को दोपहर 12.40 बजे ललितपुर पहुंची।
वहीं रविवार को आने वाली अप रुट की ट्रेनों में सुबह आने वाली दक्षिण एक्सप्रेस 21.30 घंटा, सचखंड 21 घंटा, हीराकुंड 4.16 घंटा, साबरमती एक्सप्रेस 9.30 घंटा, कुशीनगर2.22 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 3.40 घंटा, राप्तीसागर एक्सप्रेस 7.16 घंटा, पंजाबमेल एक्सप्रेस 2.39 घंटा जबकि शताब्दी एक्सप्रेस 3.07 घंटा लेट रही।
विज्ञापन



वहीं डाउन रूट की ट्रेनों में पातालकोट एक्सप्रेस 26 घंटा, गोंडवाना एक्सप्रेस 26 घंटा, सचखंड एक्सप्रेस 18 घंटा, समता एक्सप्रेस 6 घंटा,  पंजाबमेल एक्सप्रेस 9 घंटा और शताब्दी एक्सप्रेस 2.29 घंटा लेट रहीं। शनिवार की भी कई ट्रेन रविवार की सुबह व दोपहर तक ललितपुर पहुंचीं। ट्रेनों के लगातार लेट होने के कारण यात्रियों को या तो रिजर्वेशन निरस्त करवाना पड़ रहा है या फिर ट्रेनों के इंतजार में परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय में सूचना पट पर ट्रेनों की समय अवधि लगतार अपडेट की जा रही है, ताकि यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें