फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कोहरे और सर्द हवाओं ने ने बढ़ाई आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। साल के आखिरी दिनों में सर्दी के तेवर जनपद में तीखे हो रहे हैं। रात्रि में तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच रहा है। वहीं रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे से वाहन लाइट जलाकर और रेंग-रेंगकर गुजरे। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन सर्द हवाओं ने दिक्कत बढ़ाई। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

दिसंबर माह का प्रथम सप्ताह गुजरने के बाद जिले में सर्दी ने अपने तेवर तीखे करने शुरू कर दिए हैं। जहां दिन में तापमान 26-28 डिग्री सेल्यियस हो रहा है। वहीं रात होते ही पारा लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच रहा है। वहीं रविवार सुबह जनपद घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। जिस कारण वाहन चालकों कठिनाई का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार आगे ठंड और जोर पकड़ेगी और सर्द हवाएं भी तेज होंगी। ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं सर्दी के तेवर दिनों दिन तीखे होते जाने से लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं जले अलाव
तहसील स्तरों पर अब तक अलाव नहीं जल सके हैं। जबकि एक पखवाड़ा पूर्व ही जनपद में अलाव जलाने के लिए ढाई लाख रुपये शासन ने भेज दिए थे। जिसमें 50-50 हजार रुपये पांचों तहसीलों मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी, पाली और सदर तहसील को भेज दिए गए थे। तहसील प्रशासन ने अब तक इस धनराशि का प्रयोग करके अपने क्षेत्रों में अलाव नहीं जलवाए हैं।
कंबल खरीदने में भी देरी
सर्दी के मौसम में गरीब असहायों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन को कंबल खरीद प्रक्रिया के लिए शासन ने 25 लाख रुपये भेजे हैं। जिसमें पांचों तहसीलों को पांच-पांच लाख रुपये वितरित कर दिए गए है। लेकिन तहसीलों इन पांच लाख रुपये को अपर्याप्त बताया था। जिस पर जिला प्रशासन ने शासन से 75 लाख रुपये की मांग और की है। प्रशासन ने कंबल की अनुमानित लागत पांच सौ रुपये रखी है। फिलहाल सर्दी बढ़ने के बाद भी अभी कंबलों की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें