ललितपुर। निराश्रित गोवंशों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने गोचर की भूमि पर हरा चारा उगाने के योजना बनाई है। अभी कल्यानपुरा में 35 एकड़ भूमि पर यह प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी गोचर की भूमि को चिह्नित कर उन पर भी हरा चारा उगाने की योजना तैयार की जा रही है।
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने विकासखंड स्तर पर पशुओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए हरा चारा उगाने का निर्णय लिया है। पशुओं को सभी प्रकार के पौष्टिक तत्व मिल सकें, इसके लिए उन्होंने सभी तहसीलदारों को प्रत्येक विकास खंड में गोचर की भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को इन भूमियों पर चारा उगाने को निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर खंड विकास अधिकारी को अपने विकासखंड में 100 एकड़ भूमि पर पौधारोपण के निर्देश दिए हैं। संवाद