फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परमिट नहीं होने पर पांच वाहनों के चालान, दो ओवरलोड वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने शनिवार को हाईवे पर अभियान चलाकर पांच वाहनों के चालान किए, जबकि दो ओवरलोड वाहन भी पकड़े। साथ ही एक बस को बंद किया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन चौधरी ने शनिवार को हाईवे पर टीम के साथ अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारी द्वारा हाईवे पर चलते दो ओवरलोड वाहन एक ट्रक और एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। इनमें ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था, जबकि पिकअप वाहन में लोहा लदा था। वहीं, तीन वाहनों के चालान किए। इन वाहनों की एक्स्ट्रा बॉडी बाहर निकली हुई थी। इस पर उनके चालान किए गए। वहीं, परमिट नहीं होने पर पांच वाहनों के भी चालान किए गए। वहीं, एआरटीओ ने स्लीपर बस पकड़ ली, जिसका टैक्स जमा नहीं था, इस पर बस को बंद कर दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें