फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मसाला व्यापारी की हत्या की साजिश रचने वाले सूत्रधार की गिरफ्तारी में जुटीं पांच टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर मसाला व्यापारी की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस टीमें गहनता से जांच में जुटी हैं। षड्यंत्र के सूत्रधार की गिरफ्तारी के बाद और भी नए खुलासे का अनुमान है।
मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी मसाला व्यापारी सुमित अग्रवाल से तमंचे के बल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने चार नामजद सहित छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो बताया था कि रंगदारी न देने पर उन्होंने मसाला व्यापारी की हत्या करने की साजिश रची थी। उन्होंने अपने गिरोह में एमपी के दमोह निवासी प्रीतम को भी शामिल किया था। षड्यंत्र का मुख्य सूत्रधार अभय चौबे निवासी मोहल्ला चौबयाना था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस इस षड्यंत्र के मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुशताक ने गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। अनुमान है कि फरार चल रहे अभय चौबे की गिरफ्तारी के बाद और भी चौंकाने वाले खुलासे होंगे। हर पहलू की जांच करते हुए कड़ी से कड़ी को जोड़ा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मसाला व्यापारी को चार पहिया वाहन से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने की योजना थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी अन्य योजनाओं पर काम शुरू किया था। इससे पहले कि अपनी योजना में सफल हो पाते, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


मसाला व्यापारी की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में गहनता से जांच चल रही है। प्रत्येक कड़ी को आपस में जोड़ा जा रहा है। मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें लगी हैं। फरार चल रहे सूत्रधार के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले में और भी जानकारी मिलने का अनुमान है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें