फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2017 01:15 AM IST
amarujala
विज्ञापन
teachers lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आहवन पर पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच अगस्त को देश के समस्त जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस संबंध में उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से धरना-प्रदर्शन की निर्धारित तिथि 05 अगस्त को दोपहर ढाई बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में शकुंतला कुशवाहा, काशीनाथ नायक, मनीष जैन, अरुण निरंजन, अनिल त्रिपाठी, सत्येंद्र जैन, विनय ताम्रकार, रामसेवक निरंजन, अनंत प्रताप सिंह, दीप्ति, रानी गुप्ता, स्मिता जैन, विमलेश सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें