फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ में तीन नामजद समेत पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के एक गांव निवासी छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना बार के अंतर्गत एक गांव निवासी छात्राओं ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पढ़ाई के लिए प्रतिदिन अपने गांव से साइकिल से कॉलेज पढ़ने जाती हैं। रास्ते में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत मोहनगढ़, हॉल ग्राम भावनी थाना बार निवासी अनुज राजा, ग्राम भावनी निवासी पप्पी राजा एवं ग्राम बछरावनी निवासी राममिलन व दो अज्ञात युवक उनका (छात्राओं) का रास्ता रोककर अश्लील कमेंट करते हुए छेड़खानी करते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें