फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नए सीडब्ल्यूआर से पांच मोहल्ले और पांच गांवों में होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ हजार की आबादी को मिलेगा स्वच्छ पानी, बृहस्पतिवार से कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जल संस्थान के डोंड़ाघाट परिसर में निर्मित 2.5 एमएलडी का सीडब्ल्यूआर (क्लीन वाटर रिवाइवल) बनकर तैयार हो गया है। इंटर कनेक्शन का कार्य होते ही पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार से कनेक्शन का कार्य किया जाएगा। इससे शहर के पांच मोहल्ले समेत पांच गांवों में पेयजल संकट दूर हो जाएगा।
डोंड़ाघाट में जल शोधन यंत्र, पंप हाउस व स्वच्छ जलाशय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। नए सीडब्ल्यूआर बनकर तैयार हो गया है। इसके इंटर कनेक्शन का कार्य शेष है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुंशीलाल का कहना है कि आठ जनवरी को इंटर कनेक्शन का कार्य किया जाएगा। इससे लगभग 20 हजार की आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में होगी बेहतर पेयजल सुविधा
आपूर्ति शुरू होने से शहर के मोहल्ले इलाइट, विवेकनगर, रावतयाना, चौकाबाग, मंडी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम गदयाना, बांसी, तेरा, पनारी, रजवारा आदि क्षेत्रों में पानी का संकट दूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें