फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिले कोरोना संक्रमित संख्या बढ़कर पहुंची 3236

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को हुई कोरोना संक्रमण की जांच में पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1023 सैंपल लिए। इनमें 479 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। वहीं ट्रूनॉट किट से सात, एंटीजन किट से 537 सैंपल लिए गए। इनमें बीते दिनों के सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में तीनी व्यक्ति व एंटीजन किट से दो व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ल पिसनारी निवासी दो व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार के ग्राम टोड़ी, जखौरा के ग्राम हर्षपुर, तालबेहट कस्बा निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया गया है। इनमें तीन संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। शेष अन्य जनपद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3236 पहुंच गई। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि 3130 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 60 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे जा रहे 1083 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
रविवार को सैंपल की आई रिपोर्ट में पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें