फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साक्षर बनाने के लिए हर विद्यालय से भरवाए जाएंगे पांच के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चलाए जा रहे नवभारत साक्षर अभियान के तहत अब 15 से अधिक आयुवर्ग के लोगों को शिक्षित किया जाएगा। 22 सितंबर को होने वाली नवसाक्षर परीक्षा के लिए प्रत्येक विद्यालय से पांच फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वर्ष 2027 तक सभी लोगों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 15 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले सभी निरक्षरों को साक्षर बनाने का प्रयास चल रहा है। निरक्षरों को चिह्नित कर उन्हें साक्षर बनाने का अभियान चलाया गया। साक्षर बनने के लिए वर्ष में दो बार परीक्षा कराई जाती है। यहां करीब तीन हजार निरक्षरों को चिह्नित कर उन्हें साक्षर बनाने का लक्ष्य दो वर्ष पूर्व दिया गया था। आंकड़ों के अनुसार डेढ़ हजार निरक्षर अब साक्षर बनाए जा चुके हैं। 22 सितंबर को नवसाक्षर परीक्षा होनी है। प्रत्येक विद्यालय से निरक्षरों के पांच फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


साक्षरता सप्ताह में किया जाएगा जागरूक : आठ
सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पूर्व एक से आठ सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जाएगा। शिक्षा का प्रचार प्रसार सहित साक्षर बनने पर होने वाले लाभ सहित अन्य फायदे बताए जाएंगे। रैली निकाली जाएगी और लोगों से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन


निरक्षरों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। 22 सितंबर को नवसाक्षर परीक्षा होनी है। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच निरक्षरों के फार्म भरने की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रदीप श्रीवास्तव, डीसी सामुदायिक सहभागिता समग्र शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें