फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुंदरकांड से आरंभ हुआ पांच दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। टीकमगढ़ रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
22 जनवरी तक होने वाले विविध धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में श्री राम नाम जप, अष्टोत्तरशत गणेशअथर्वशीर्ष के पाठ, अष्टोत्तरशत हनुमान चालीसा पाठ होंगे। 22 को सुंदरकांड का पाठ, श्रीविजय मंत्र का संकीर्तन, बधाई गीत, मंगल आरती के साथ प्रसाद वितरण होगा। सायंकालीन बेला में भगवान श्री की 108 दीपों से आरती एवं सहस्त्र दीपों से मंदिर में दीपोत्सव, रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं बधाई गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम होंगे। मंदिर के गर्भ गृह को फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। सुंदरकांड में पंडित मुन्नालाल तिवारी, हरिशंकर तिवारी, पंडित मुकेश नायक, भुवनेश्वर पाठक, राजेश राजोरिया, संजय चतुर्वेदी, शैलेश चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, रवि प्रताप सिंह पायक, ओम प्रकाश भौंडे़ले, उदय भानु सिंह, शैलेंद्र नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें