फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बंदी करेंगे सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा तक जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिए। सभी बंदियों को सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की पुस्तकें दीं। उन्होंने बंदियों को कंबल भी वितरित किए।
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बृहस्पतिवार रात जनपद दौरे पर पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह करीब 9:50 बजे जिला कारागार पहुंचे। यहां की व्यवस्थाओं को देखा और बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने उनसे कहा कि उनके समाज विरोधी कार्यों से न केवल उनकी छवि धूमिल होती है, बल्कि उनके पूरे परिवार, नात-रिश्तेदारों को भी शर्मिंदा होना पड़ता है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बंदियों को सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित कीं। बंदियों ने प्राण प्रतिष्ठा तक और इसके आगे भी हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ प्रतिदिन करने की बात कही।
विज्ञापन


साफ-सफाई मिली दुरुस्त
जेल में निरीक्षण के दौरान कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री को यहां की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद मिली। सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाएं ठीक रहीं। साफ सफाई भी सही मिली।
विज्ञापन

-
ये रहे मौजूद
राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह, सीओ सदर अभय नारायण राय, कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. विजय द्विवेदी, जेलर जीवन सिंह, उप जेलर शशिकांत त्रिपाठी, शकुंतला सिंह, नायब तहसीलदार विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें