फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त, दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाल श्रम उन्मूलन रोकथाम व पुनर्वास अभियान के तहत थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने श्रम विभाग के साथ मिलकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। दुकानों पर बाल श्रमिकों को खोजा गया और दुकानदारों को बालश्रम न कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

थाना एंटी हयूमन ट्रैफिकिगं यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी योगेंद्र सिंह व श्रम प्रर्वतन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने शुक्रवार को अपनी अपनी टीम के साथ शहर में बाल श्रम को लेकर अभियान चलाया। टीमों ने शहर में नदीपुरा, मवेशीबाजार में स्थित किराना स्टोर, होटल, ढाबा, ऑटो रिपेयर सेंटर व वस्त्रालयों आदि स्थानों पर पहुंचकर बाल श्रमिकों को तलाशा। इसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुकानों, कारखानों, कारोबारियों व दुकानदारों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया। अभियान के दौरान पांच किशोर बालश्रम करते पाए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने इन दुकानदारों को नोटिस देकर किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया। इस दौरान महिला सिपाही कल्पना बाजपेयी और श्रम विभाग में तैनात रामप्रताप सिंह, कुलदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें