फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 19 करोड़ से बनेगी साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क, सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा-राजघाट मार्ग से सीरोंनजी मनगुवां, महर्रा की 19.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण 19 करोड़ से किया जाएगा। अब यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। इसके बनने से 17 गांवों के लोगों की लगभग 40 हजार आबादी सीधे हाईवे से जुड़ जाएगी।
ब्लॉक जखौरा के महर्रा स्थित हाईवे से मनगुवां होकर सीरोंनजी मार्ग से लगभग 17 गांव जुड़े हैं। इसके अलावा राजघाट-जखौरा मार्ग के लगभग 18 गांवों के लोग भी इसी मार्ग से हाईवे होकर ललितपुर आते हैं। लेकिन, मार्ग की चौड़ाई कम होने से वाहनों को ओवरटेक करने में दिक्कत होती है। कई बार वाहन ओवरटेक या क्रॉस करने पर अनियंत्रित तक हो जाते हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर सड़क जर्जर हालत में है। कई स्थानों पर तो चारपहिया ही नहीं दो पहिया वाहन की निकासी मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृति देते हुए धनराशि जारी कर दी है। अब इस 19.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 19.80 करोड़ रुपये से किया जाएगा। चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इससे आवाजाही सुगम हो जाएगी।
-
हाईवे से जुड़ेंगे ये गांव
महर्रा, महरौनी खुर्द, चक्क मारौनी, बिरौरा, बख्तर, बडौरा, गेंचवारा, राखपंचमपुर, मनगुवां, सतगता, अधियारी, सीरौंनकलां, सीरौनखुर्द, नौहरकलां, नौहरखुर्द, लागौन, बनौली आदि गांव सीधे हाईवे से जुड़ जाएंगे।
-
रंग पंचमी पर पहुंचने वाली भीड़ को होगी सुविधा
महर्रा से मनगुवां मार्ग के बीच में राखपंचमपुर में सिद्धबाबा का मंदिर पड़ता है। यहां रंग पंचमी के पर्व पर विशाल मेला लगता है। मेले के दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है। ऐसे में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कई स्थानों पर जाम से जूझना पड़ता है। सड़क का चौड़ीकरण होने से जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-
जखौरा-राजघाट मार्ग में सीरोंनजी से मनगुवां महर्रा हाईवे को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसका निर्माण 19 करोड़ रुपये से किया जाएगा। सड़क का चौड़ीकरण भी होगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें